नवगछिया : नवगछिया के नौ केंद्रों पर चल रहे मैट्रिक की परीक्षा के प्रथम दिन दोनों पालियों में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा के दौरान नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, डीसीएलआर एस के अलबेला, कार्यपालक दंडाधिकारी मृदुला कुमारी गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी सभी परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा की निगरानी करते दिखे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मैट्रिक के परीक्षा में पहले दिन इंग्लिश विषय की परीक्षा में प्रथम पाली में कुल 4601 परीक्षार्थियों में 4569 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि कुल 32 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे.

वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा में सभी नौ केंद्रों पर कुल 4528 परीक्षार्थियों में 4504 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 24 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. दोनों पालियों में हुई परीक्षा में कुल 9073 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि कुल 56 परीक्षार्थियों में परीक्षा से अनुपस्थित रहे.
