नवगछिया : नवगछिया उपकारा में शनिवार को 11 बजे दिन में चीफ सेक्रेटरी के निर्देश पर नवगछिया एसपी निधि रानी, एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, बीडीओ कुंदन कुमार सहित चार थाना की पुलिस द्वारा छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान जेल के विभिन्न वार्डों की सघन तलाशी ली गई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान जेल से एक बिना सिम कार्ड का मोबाइल फोन, नगद नो हजार दो सौ बीस रुपये, 13 पुरिया, 6 चुनौती, एक चिमटा, एक छोटी कैंची, स्टील का एक पत्तर, ताश की चार गड्डी, चार माचिस की डिबिया बरामद किया गया है.

जेल में छापेमारी के बाद बरामद हुए मोबाइल व अन्य सामानों के संबंध में जेल अधीक्षक द्वारा नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देखकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
