नवगछिया : नवगछिया के स्टेशन रोड स्थित सुनील वर्मा के प्लाई व लकडी की दुकान में रविवार की देर रात चोरो में पीछे का दरवाजा तोड कर दुकान के गल्ले में रखा 35 जार रूपये व दो भरा हुआ चेक ले कर फरार हो गये. सोमवार की सुबह जब सुनील अपनी दुकान पहुचे तो देखा की पीछे का दरवाजा खुला हुआ है और ताला टूटा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सघन रूप से देखने पर पता चला की दुकान में रखे पैस व अन्य सामान गायाब था. जिसके बाद घटना की जानकारी जीआरपी थाना को दी गई. नवगछिया में चोरी की यह पहली घटना नहीं इससे पहले भी बाजार में कई चोरी की घटना हो चुकी है. मगर अब तक पुलिस के हाथ चोर तक नही पहुच पाये है.
स्टेशन परिसर में लगता है चोरो का जमघट

लगातार नवगछिया बाजार में हो रही चोरी की घटना का उदभेदन पुलिस नही कर पाई है. मगर चोर आय दिन किसी ना किसी को अपना शिकार बना रहे है. शाम होते ही स्टेशन परिसर में चोरों का जमघट लगने लगता है.
जहा से चोरी की घटना को अंजम देने के लिये स्थान का चयन कर वारदात को अंजाम दिया जाता है. इसके बावजूद रेल प्रशान को इसकी तनिक भी चिंता नही है. प्रशासन के ढिले रवैइये के कारण चोर चोरी की घटना को अंजाम दे कर आसानी से ट्रेन पकड कर निकल जाते है.
कहते है थाना प्रभारी
जीआरपी थाना प्रभारी भोला महतो ने कहा की चोरी की घटना की कोई जानकारी नही है. आवेदन थाना में नही दिया गया है.
4.

