नवगछिया : एसडीओ मुकेश कुमार बने दिलीप के लिए मसीहा – Naugachia News

NEWS

नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने गुरुवार को नवगछिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 नयाटोला निवासी दिलीप कुमार पिता जगदीश चौधरी जो दोनो पैर से निःशख़्त है और चलने फिरने में असमर्थ है उन्हें ट्राय साइकिल प्रदान किया। एसडीओ के आदेश के बाद अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी नारायनचंद्र दास, जदयूं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, जदयू नगर अध्यक्ष ज्ञानशक सिंह, गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक, धर्मेंद्र गुप्ता, अनुमंडल कार्यालय लिपिक दीपक कुमार, कर्मी भोला साह ने निःशख़्त दिलीप कुमार को ट्राय साइकिल प्रदान किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्राय साइकिल मिलने से निःशख़्त युवक दिलीप ने खुशी व्यक्त किया और साइकिल चलाते हुए घर रवाना हुए। गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज भारती ने कहा कि नवगछिया बाजार से घर जाने के क्रम में दिलीप ट्रेन की चपेट में आ गया था जिससे उसका दोनो पैर कट गया।

दोनो पैर कट जाने के बाद वह काफी कष्ट में था। इस संबंध में पिछले दिनों नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए निःशख़्त दिलीप को सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए ट्राय साइकिल प्रदान किया।