नवगछिया : नवगछिया रेल थाना अंतर्गत रेलवे रेक प्वांट पर सीमेंट से लदे ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक मजदूर की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला वार्ड नंबर 23 के निवासी 28 वर्षीय प्रकाश पासवान के रूप में हुई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना सुबह के 7:30 बजे की बताई जा रही है. मिली जानकारी अनुसार प्रकाश पासवान अपने पिता लड्डू पासवान के साथ रेलवे रेक प्वांइट पर मजदूर का काम करता था. हर दिन की तरह आज भी प्रकाश लाफार्ज सीमेंट का रेक आने की सूचना पर काम करने के लिए रेक प्वांइट पर पहुंचा था. ट्रैक्टर पर सीमेंट लोड करने के बाद वह बाजार समिति स्थित गोदाम में सीमेंट को अनलोड करने के लिए ट्रैक्टर पर बैठ गया. इसी दौरान वह फिसल कर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के चक्के की चपेट में आ गया. जिसके फलस्वरुप मजदूर प्रकाश पासवान का पूरा शरीर चक्के के नीचे में दब गया और वहीं मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भागने का प्रयास करने लगा लेकिन मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने खदेड़ कर चालक को पकड़ लिया और का रेल थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए चालक ने अपना नाम सुनील कुमार ठाकुर पिता चुनचुन ठाकुर घर रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा बताया है. घटना के बाद रेक प्वांइट पर मौजूद अन्य मजदूरों ने घटना के विरोध में थोड़ी देर के लिए हंगामा करने लगे. लेकिन घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नवगछिया रेल थाना के थानाध्यक्ष भोला महतो एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद मजदूर शांत हो गए. मजदूर संघ द्वारा दुर्घटना में मारे गए मजदूर प्रकाश पासवान को 60 हजार रूपय मुआवजा देने की बात कही. मजदूर संघों के मांग को देखते हुए लाफार्ज सीमेंट के एजेंसी मालिक विनोद किशोर पुरिया ने प्रकाश के परिजनों को 2 लाख रुपए देन की बात कही. मजदूर संघों के मांग को देखते हुए लाफार्ज सीमेंट के एजेंसी मालिक विनोद किशोर पुरिया ने प्रकाश के परिजनों को 2लाख रुपए देने की बात कही.उन्होंने तत्काल मौके पर ही मृतक की पत्नी को 40 हजार की नगद राशि प्रदान की.जबकि टी एन यादव ने 4 हजार दिया. वहीं दूसरी ओर ट्रैक्टर चालक संघ के द्वारा 80 हजार की राशि मदद के रूप में दी जाएगी. घटना के बाद मृतक प्रकाश पासवान के घरों में कोहराम मचा हुआ है. बताते चलें कि प्रकाश पासवान काफी गरीब परिवार का था. दोनों पिता-पुत्र मिलकर एक ही जगह रेक पॉइंट पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. प्रकाश पासवान की तीन छोटी छोटी पुत्री भी है. घटना के बाद पूरे नया टोला नवगछिया में माहौल गमगीन हो गया है.
मजदूर प्रकाश पासवान के घर में मचा कोहराम

नवगछिया रेलवे रेक पॉइंट पर मजदूर प्रकाश पासवान की ट्रैक्टर से दबने से हुई मौत के बाद नवगछिया नया टोला के इनके घर में कोहराम मचा हुआ है.उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी बदहवास है और इनके तीन पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है.बताते चलें कि प्रकाश अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था जो नजदीक के रेलवे रेकप्वांइट पर मजदूरी करने का काम करता था .मजदूरी कर अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करता था. मृतक प्रकाश पासवान को तीन पुत्री राशि आराधना और एक 5 वर्षीय छोटी पुत्री है. प्रकाश की मौत के बाद उनके तीन पुत्रियों के सर से पिता का साया उठ गया है.
