नवगछिया के पोखर में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी -Naugachia News

NEWS

नवगछिया: पुलिस जिला नवगछिया के आदर्श थाना नवगछिया क्षेत्र अंतर्गत सिमरा गांव के समीप राजघाट पोखर किनारे एक युवक की लाश देखते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने मृत युवक की पहचान पास के ही नगर पंचायत नवगछिया के वार्ड नंबर 8 के घरारी टोला उजानी गांव निवासी मो मुस्लिम के 30 वर्षीय मो संजूर आलम के रूप में की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना मिलते ही आदर्श थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सुधांशू दल बल के साथ पहुंचकर लाश को पोखर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भिजवाया।

मृत युवक के गले में प्लास्टिक की लंबी रस्सी भी बंधी थी और बाएं कान और गाल के समीप गहरे जख्म के निशान नजर आ रहे थे।