नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि दिनांक 12 मई 2017 को रेल मंडल कार्यालय सोनपुर में पूर्व मध्य रेल मंडल सोनपुर संसदीय समिति की बैठक में युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भाग लेते हुए पूर्व मध्य रेल मंडल कार्यालय सोनपुर के अंतर्गत आने वाले अपने संसदीय क्षेत्र के नवगछिया अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले नवगछिया, खरीक, बिहपुर, नारायणपुर, कटारिया स्टेशन पर कई नई ट्रेन के ठहराव की मांग, यात्री के सभी समस्याओ पूर्व मध्य रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक में उठाया था और जनहित में समाधान किये जाने का आग्रह किया था, जिसमे कई कार्य पूरे हुए कई काम प्रक्रिया में है. युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के प्रयास अब रंग लाने लगा है बिहपुर स्टेशन अंतर्गत बिहपुर स्टेशन संपर्क पथ पश्चमी केबिन से लेकर ईमली चौक तक 78 लाख के लागत से पथ का निर्माण शीघ्र शुरू होगा जिसका टेंडर भी खुल चुका है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया रेलवे स्टेशन संपर्क सड़क की मरम्मत के लिए पूर्व मध्य रेलवे विभाग द्वारा निर्माण किया जाएगा 84 लाख की लागत से सड़क की मरम्मत ही की जाएगी विभाग को इसका भी इस्टीमेट बना कर भेजा गया है इस सड़क के निर्माण कार्यो की निविदा भी शीघ्र निकाला जायेगा. श्री यादव ने कहा कि सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी ने रेल मंडल संसदीय समिति के बैठक में निम्नलिखित मांग उठाये थे नवगछिया रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा को बढ़ाये जाने के संबंध में कहा रेलवे प्लेटफार्म जो पूर्वी तरफ में रेल परिसर के बाहर – बाहर आवागमन हेतु ऊपरी पुल की आवश्यकता है. वर्तमान में उपरगामी पैदल पुल की ऊँचाई दक्षिन दिशा में काफी अधिक है जो यात्रियों के लिए अत्यंत कम है. जिसे बढ़ाया जाना उचित है. प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर छावनी की लंबाई को बढ़ाया जाना अति आवश्यक है.

प्लेटफार्म के चारो तरफ घेरावन्दी एवं मुख्य गेट का सौन्दर्यकरण किया जाय. नवगछिया स्टेशन पर निम्न ट्रेन कर्मभूमि एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ अमृतसर, उदयपुर सिटी,गांधी घाम एक्सप्रेस,न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस की ठहराव किया जाय. नवगछिया स्टेशन के पूर्वी केबिन से दच्छिन पार आवागमन हेतु नया टोला, रेलवे सड़क तक पीसीसी सड़क का निर्माण तथा नवनिर्मित आरओबी को अति शीघ्र चालू कराया जाय. खरीक स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म पर आवागमन सुलभ करने हेतु यथाशीघ्र पैदल पार पुल का निर्माण कराया जाय. प्लेटफॉर्म की ऊँचाई अत्यधिक कम होने के चलते जिससे ट्रेनों में चढ़ने के दौरान विशेषकर महिलाओ एवं बुजुर्गो को काफी परेशानी होती है इस लिए प्लेटफॉर्म को ऊँचा किया जाय. बिहपुर स्टेशन पर जनसुविधाओं को बढाये जाने वाली निम्न मांग बिहपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की ऊँचाई बढ़ाने, बिहपुर स्टेशन से गुजरनेवाली ट्रेन नार्थ ईस्ट ओखा एक्प्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, गरीब नाबाज एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस, अजमेर शरीफ और अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव का मांग शामिल है.
वही बिहपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र, थाना बिहपुर को यथाशीघ्र मानसी स्टेशन से स्वतंत्र कर दर्जा बढाये जाने एवं चिकित्सक की स्थाई नियुक्ति किया जाय. रेलबे के जमालपुर ढाला से झंडापुर के ईमली चौक तक रेल सड़क का जीणोद्धार किया जाय जो कि जनहित में अत्यंत आवश्यक है।बिहपुर में पार्सल बुकिंग सेवा पुनः आरम्भ किया जाय ताकि कृषि उत्पाद देश के अन्य भागों में सुगंमतापूर्ण जा सके. फुट ओवर ब्रीज के अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर माल गोदाम तक आवागमन सुलभ हो सके. खरीक स्टेशन पर इंटर सिटी एवं दानापुर कटिहार का ठहराव किया जाय और खरीक स्टेशन तक रेल पथ का निर्माण किया जाय.
कटारिया स्टेशन पर आर ओ बी का निर्माण, प्लेटफॉर्म की ऊँचाई बढ़ाया जाय, प्लेटफॉर्म पर छावनी एवं चारदीवारी का निर्माण किया जाय. नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर आरओंबी निर्माण कार्य एक वर्ष से बंद है उसे शीघ्र पूरा किया जाय. नारायणपुर स्टेशन के प्लेटफोर्म की उचाई बधाई जाय, स्टेशन पर प्रतिक्षलय में आवश्यक जनसुविधा बढ़ाया जाय. बैठक में डीआरएम अतुल कुमार सिन्हा,पूर्व मध्य रेल मंडल के जीएम डी. के. गायन सहित रेल मंडल के सभी अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद थे.
