नवगछिया को रेलवे की सौगात, कटिहार से दिल्ली के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, जाइये आगे का रूट -Naugachia News

NEWS

नवगछिया :  रेल मंत्रालय बिहार को नई सौगात देने जा रहा है। भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से कटिहार तक सीधी ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की है। ये स्पेशल ट्रेन 19 अगस्त को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से खुलेगी जो अगले दिन 20 अगस्त को कटिहार जंक्शन पहुंचेगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये ट्रेन आनंद विहार से खुलकर बरेली, लखनऊ, वाराणसी, पंडित दीन दयाल जंक्शन, होते हुए वाया पटना, मोकामा कटिहार पहुंचेगी। कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि लगातार बढ़ रहे यात्रियों के बढ़ रहे बोझ को कम करने में यह ट्रेन काफी मददगार साबित होगा। ये ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित है।

बता दें कि गुवाहाटी-नई दिल्ली रेलखंड पर कटिहार मुख्य स्टेशन है, 04425/26 स्पेशल ट्रेन है जिससे होकर आसपास के कई जिलों के यात्री सफर करते हैं। इस कारण लंबी दूरियों के गाड़ियों में यात्रियों के आरक्षण की लंबी प्रतीक्षा सूची होती है।

महाप्रबंधक ने कहा कि ऐसे में यात्रियों के सफर को सुहाना बनाने में यह स्पेशल ट्रेन काफी मदद करेगी और लंबी दूरी के यात्रियों की प्रतीक्षा सूची में कमी आने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि यह ट्रेन नॉर्दन रेल मुख्यालय की है.