नवगछिया : युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने पटना में जल संसाधन विभाग, बिहार के अभियंता राजेश कुमार से मुलाकात कर सतीश नगर से नगरपाड़ा, हरियों त्रिमुहानी तक बने 16 किलो मीटर लम्बे जमींदारी कोशी तटबंध को कटाव से बचने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. कोशी नदी में कटाव जारी होने के कारण तटबंध को कटने के लिए मात्र 50 मीटर ही बचे है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि हरियों त्रिमुहानी तटबंध का निर्माण कार्य 55 करोड़ के लागत राशि से शीघ्र शुरू होगा. सारी विभागीय प्रक्रिया पूरी हो चुकी है टेंडर होने के बाद शीघ्र कार्य शुरू होगा. मालूम हो कि पिछले दिनों सांसद ने तटबंध का दौरा कर वर्तमान स्थिति को देखने का काम किये थे. वही सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि जाह्नवी चौक से इस्माइलपुर तक रिंग बांध बनाने की योजना को राज्य व केंद्र की सरकारों ने स्वीकृति दे दी है


जहान्वी चौक से लेकर इस्माइलपुर तक साढ़े 10 किलोमीटर बांध का निर्माण होना है,बांध की चौड़ाई 6 मीटर होगी इस योजना की लागत राशि 45 करोड़ रुपया होगा. इस योजना का टेंडर दस दिनों के अंदर हो जाएगा. सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि इस बांध निर्माण को लेकर मैं लगातार प्रयासरत था इस मामले को लोकसभा में भी कई बार उठाया,10 जनवरी को बाढ़ नियंत्रण आयोग के सदस्य से भी मिलकर कुछ अड़चनों को दूर किया.
6 अप्रैल को 2017को जीएफसीसी की टीम के साथ बांध का निरीक्षण किया था. इस योजना से इस्माइलपुर प्रखंड की पांच पंचायत गंगा नदी से पूरी तरह सुरक्षित हो जायेंगी. नवगछिया प्रखंड की खगड़ा पंचायत के साहू परबत्ता, खगड़ा जगतपुर आदि गांवों को भी बाढ़ की विभीषिका से निजात मिलेगी. उक्त जानकारी युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने दी.
