नवगछिया के पचास हजार इनामी को एसटीएफ ने बेगूसराय में किया गिरफ्तार -Naugachia News

Crime Reoprts

गोपालपुर: पति जितेन्द्र कुमार गौतम उर्फ गुड्डु मुखिया को एसटीएफ ने बेगूसराय के सायनारा होटल से गिरफ्तार कर लिया. पिछले वर्ष सैदपुर के विनय कुँवर की हत्या गोपालपुर में पैट्रोल पंप के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक के भाई अभय कुँवर ने गुड्डू मुखिया सहित शंभू कुँवर, विमलेन्दु कुँवर व संतोष कुमार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. विमलेन्दु कुँवर को गोपालपुर पुलिस ने ततकाल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. कुछ दिनों बाद शंभु कुँवर व संतोष कुमार ने व्यवहार न्यायालय नवगछिया में आत्मसमर्पण कर दिया था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परन्तु गुड्डु मुखिया घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे. गोपालपुर पुलिस ने फरारी की अवस्था में गुड्डु मुखिया के सैदपुर स्थित आवास पर कुर्की की कार्रवाई भी की थी. नवगछिया के पूर्व एसपी पंकज सिंहा ने गुड्डु मुखिया के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसकी गिरफ्तारी हेतु पचास हजार रुपये इनाम का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था. मुख्यालय से स्वीकृति मिलने पर गुड्डू मुखिया को गिरफ्तार करने हेतु एसटीएफ को जिम्मेदारी दी गई.

एसटीएफ ने सोमवार की शाम को बेगूसराय के होटल से गिरफ्तार कर लिया. बताते चलें कि पूर्व में भी विनय कुँवर के भाई शंकर कुँवर की हत्या करने के आरोप में गुड्डु मुखिया जेल जा चुके हैं. हालाँकि उस मामले पर आपस में समझौता होने के कारण मामला रफा दफा हो गया था. मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना में गुड्डु मुखिया पर एक दर्जन से अधिक जघन्य वारदातों मामला दर्ज होने की बात कही जा रही है. नवगछिया पुलिस गुड्डू मुखिया का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गयी है.

कहती हैं एसपी

नवगछिया की एसपी निधि रानी ने कहा कि एसटीएफ द्वारा गुड्डू मुखिया की गिरफ्तारी की सूचना मिली है. जब तक गुड्डू मुखिया को एसटीएफ नवगछिया पुलिस हैंडओवर नहीं करता है तब तक पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है. गुड्डू मुखिया नवगछिया पुलिस का इनामी बदमाश है.