नवगछिया स्टेशन के पूरब जख बाबा स्थान के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच नवगछिया स्टेशन के पूरब जख बाबा स्थान के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई. मृतक युवती की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के महदतपुर वार्ड नंबर एक निवासी शालिग्राम सिंह की पुत्री खुशबू कुमारी 19 वर्ष के रूप में की गई है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत होने की सूचना पर मौके पर पहुंची नवगछिया जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पुलिस की सूचना पर परिजन भी नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने पुलिस को बताया कि खुशबू ऊंचा सुनती थी.

जिस कारण अनुमंडल से नवगछिया बाजार आने के दौरान जख बाबा स्थान के पास पटरी पार करने के क्रम में ट्रेन की आवाज नहीं सुनी और ट्रेन की चपेट में आ गई. वही जीआरपी थाना अध्यक्ष भोला महतो ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.