नवगछिया : शुक्रवार को नवगछिया बाजार से देर शाम नवगछिया पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया है जबकि एक युवक भागने में सफल रहा. मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की एक मोटरसाइकल पर सवार हथियारबंद तीन अपराधी नवगछिया बाजार में घूम रहे हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसके बाद नवगछिया मुख्य बाजार में एक मोटरसाइकल पर सवार तीन युवक को जाते देख नवगछिया पुलिस द्वारा उसे रोका गया जिस क्रम में एक युवक मौके से भाग निकला जबकि दो युवक को नवगछिया पुलिस अपने साथ थाना ले आयी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नवगछिया पुलिस ने जब मोटरसाइकल चालक को रोका था उस समय जो युवक भागने में सफल हुआ उसके हाथ में एक पिस्तौल भी था. वहीं इस संदर्भ में पूछे जाने पर नवगछिया थाना प्रभारी द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है.

