नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास मंगलवार की संध्या सात बजे दो अज्ञात शव बरामद किया है. एक साथ दो शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव को देखने के लिए आसपास के लोगों की भी उमर पड़ी. नवगछिया पुलिस ने एक शव तेतरी जीरोमाइल के पास सर्विस रोड में पश्चिम उत्तर साइड एक पुराना खाली होटल से बरामद किया. जबकि दूसरा शव सर्विस रोड के पश्चिम अंतिम छोड़ पर पहले शिव से तीन सौ मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे झाड़ी के पास से बरामद किया है. बरामद दोनों शव में झारी के पास बरामद शव पूरी तरह से सर चुका है. शव पूरी तरह से सर जाने के कारण पहचान में भी नहीं आ रहा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने दो अज्ञात शव किया बरामद हत्या की आशंका
,, एक साथ दो शव बरामद होने से इलाके में फैल गई सनसनी
,, नवगछिया पुलिस ने देर शाम तेतरी जीरोमाइल के पास से दोनों शव को अलग-अलग स्थानों से किया बरामद
उक्त शव को देखने से लगा रहा था कि उसकी मौत एक सप्ताह पूर्व ही हुई हो. वहीं पुराने होटल के कमरे से बरामद शव में भी कीड़े लगने शुरू हो गए थे. शव फुल गया था और बदबू भी आनी शुरू हो गई थी. मंगलवार की संध्या समय जीरो माइल के पास जब लोगों ने बदबू आना शुरू हुआ तो लोग वहां जाकर देखें देखा तो पाया कि वहां पर एक लाश पड़ी. इसके बाद कुछ लोगों ने कुछ दूरी पर भी बदबू आते देख वहां पर भी जाकर देखा तो वहां भी एक लाश पड़ी थी. लाश को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी. सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

जहां स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने शव की शिनाख्त नहीं किया. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों शव को कब्जे कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. बुधवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम होगा. नवगछिया थाना के अनि उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि एक शव पूरी तरह से सर गया है. जबकि दूसरा शव जो होटल के कमरे से बरामद हुआ वह भी फुल गया है. जो शव सर गया है वह हल्का साफ रंग का है. जबकि खाली होटल के कमरे से बरामद शव काले रंग का है और लूंगी पहने हुए हैं. जो मुस्लिम है. होटल से बरामद शव के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था. तेतरी जीरोमाइल पर रह कर वह भीख मांगता था. दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पुलिस मामले की छानबीन कर रही.

,, दो सब की बरामदगी से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका
तेतरी जीरोमाइल के पास से एक साथ दो शवों की बरामदगी से इलाके में जहां सनसनी फैल गई है. वहीं लोगों में तरह-तरह के चर्चे भी हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि एक शव अगर विक्षिप्त का है तो दूसरा शव किसका है। वैसे दोनो की मौत होने के समय मे काफी अंतर है. होटल में बरामद विक्षिप्त को शव देखने से लगता है कि इसकी मौत एक से दो दिन पूर्व हुई है. जबकि झारी से बरामद शव एक सप्ताह पुराना है. लोगों का कहना है कि झारी से बरामद शव को किसीने हत्या कर यहां पर छुपा दिया होगा. झारी में शव होने एव लोगों की आवाजाही उधर से नही होने के कारण उसपर किसी की नजर नहीं पड़ी.
जब शव पूरी तरह से सर गया और शव काफी दुर्गन्ध करने लगा तो लोगों ने उसे देखा. लोगों का कहना है कि जो शव पूरी तरह से सर गया है किसी ने उसकी हत्या कर शव को झारी में लाकर छुपा दिया होगा. हालांकि दूसरे सब के विषय में भी पुलिस विक्षिप्त होने की बात कह रही है. पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा.
