नगरह क्रीड़ा मैदान में स्व.चंदन झा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन -Naugachia News

खेल

मॉडर्न क्रिकेट क्लब नगरह के पूर्व कप्तान स्मृतिशेष चंदन झा जी के स्मृति में नगरह क्रीड़ा मैदान में स्व.चंदन झा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच का उद्घाटन नगरह टीम के पूर्व उद्घोषक व ग्रामीण शिक्षक श्री गोपाल कृष्ण जी ने किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज का उद्घाटन मैच मदरौनी और बड़ी मकंदपुर के बीच लीग मैच खेला गया ।आज के मैच निर्णायक मनीष सिंह और राजू सिंह, उद्घोषक घनश्याम सिंह जी , शरद योगी, रूपेश कुमार सिंह , रवि कुमार राज, स्कोरर प्रीतम सिंह चौहान, सूरज झा , सोशल मीडिया संवाहक विहान सिंह राजा, मानस सिंह, दीपक शाण्डिल्य , आशीष सिंह राजपूत और मैदान में सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे.आज के मुकाबले में मदरौनी ने बड़ी मकंदपुर को एक विकेट से हराया।

बड़ी मकंदपुर ने 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 112 रन बनाकर विपक्षी टीम को 113 रन का लक्ष्य दिया, जिसमें मदरौनी ने 19 वें ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त किया।