बदला ले रही है नागिन! बचने के लिए युवक ने लगा रखे हैं लठैत और बंदूकधारी

राष्टीय / अंतरराष्टीय

शाहजहांपुर: ‘नाग की मौत का बदला लेने के लिए एक नागिन खूंखार बन गई है और नाग को मारने वाले युवक को अब तक चार बार डंस चुकी है। अपने बेटे को नागिन से बचाने के लिए युवक के पिता ने नागिन पर 5000 का इनाम घोषित किया है। इतना ही नहीं नागिन से बचाने के लिए युवक की सुरक्षा में बंदूकधारी और कई लठैत भी तैनात किए गए हैं।’

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवक की सुरक्षा में बैठे लोग।

दरअसल थाना निगोही के खिरिया पश्चिम गांव के रहने वाले ब्रजभान सिंह ने नवम्बर 2016 में मिलन कर रहे एक नाग को लाठी से मार डाला था। नागिन ने 10 मिनट के बाद ही ब्रजभान सिंह को डंस लिया। जिसके बाद उसे एक संत ने देशी दवा के जरिए बचा लिया। इसके बाद मई 2017 में फिर से नागिन ने हमला करके उसे डस लिया। इस तरह जुलाई और 5 अगस्त 2017 को भी नागिन ने लगातार उसे डसा, लेकिन संत की दवा से वो हर बार बच गया।

पहरे में लगाए गए हैं लठैत व बंदूकधारी

सांप के डर से युवक ज्यादातर बिस्तर पर ही लेटा रहता है और उसके चारों तरफ एक सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जिसमें बन्दूकधारी और लठैत हर वक्त उसकी पहरीदारी करते रहते हैं। क्योंकि नागिन कभी भी और किसी भी तरफ से उस पर हमला करके उसे मार सकती है। परिवार वालों की मानें तो नाग की मौत का बदला लेने के लिए नागिन हर वक्त उसके आस पास ही छिपी रहती है। कई बार परिवार वालों ने उसे खुंखार नागिन को घर और घर के बाहर देखा है। उसे जब भी मौका मिलता है वो बृजभान पर हमला कर देती है।

सांप के काटने से किशोरी की मौत, परिवार में छाया मातम

परिवार ने नागिन को पकड़ने के लिए रखा है इनाम

बृजभान के पिता सुखेन्द्र सिंह का कहना है कि पूरा परिवार पिछले कई दिनों ने से नागिन के खौफ से परेशान है, जिसके लिए सुरक्षा में लगे लोगों को जागना पड़ता है। इतना ही नहीं नागिन के लगातार हमले से परेशान परिवार वालों ने नागिन को जिन्दा या मुर्दा पकड़ने वाले को पांच हजार रुपये देने का भी एलान किया है। अब तक कई लोग इनाम पाने के लिए नागिन को पकड़ने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन नागिन किसी के हत्थे नहीं चढ़ी। और हर बार किसी न किसी तरह बृजभान पर लगातार हमले कर रही है।

यहां चल रही है नागिन के बदले की कहानी

गांव के बुजुर्गों की मानें तो ऐसा माना जाता है कि अगर नाग-नागिन में से अगर कोई नाग को मार दें तो नागिन हर हाल में बदला लेती है। हालांकि ये कहानी अभी तक फिल्मों में देखी या फिर कहानियों में ही कही जाती है। लेकिन नागिन के बदले की ये कहानी बिल्कुल असली है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस युवक की सुरक्षा में लगे बन्दुकधाारी और लठैत किसी फिल्म के किरदार नही बल्कि यहां नागिन के बदले की असल कहानी चल रही है।