नवगछिया: नवगछिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई थी. जिसको लेकर सुबह से अपने अपने नाम वापस लेने की प्रक्रिया चल रही थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


नगर पंचायत चुनाव में नामांकन करने वाले 7 प्रत्याशियों ने अपना नाम चुनाव से वापस ले लिया है. जिसमें वार्ड नंबर 5 से तुलसी देवी, वार्ड नंबर 2 से गायत्री देवी, वार्ड नंबर 16 से अरुण कुमार यादव, वार्ड नंबर 20 से मीरा भगत, वार्ड नंबर 21 से रंजन केडिया, वार्ड नंबर 22 से अवधेश कुमार साह, वार्ड नंबर 8 से अंसार बैठा ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है. इसके बाद नगर पंचायत चुनाव में अब कुल 23 वार्ड मिलाकर 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे
