नदी में डूबने से बालक की मौत, माता-पिता चित्कार कर उठा -Naugachia News

कदवा

ढोलबज्जा: कदवा दियारा पंचायत के काशीमपुर कदवा निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र गुलशन कुमार (10) का मौत बालू घाट समीप कोसी नदी के मारा धार में डूबने से हो गई। मृतक के माता-पिता करीब तीन बजे से हीं अपने बच्चे को घरों में न देख खोजबीन कर रहे थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसका कहीं से अता-पता नहीं चल पा रहा था। खोजबीन के दौरान हीं देर रात करीब दस बजे जलकर पर जा रहे सुलो सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने हीं बताया कि एक बच्चे का लाश बालू घाट के पुलिया समीप नदी में पड़ा हुआ है। जिसे मैं नहीं पहचानता हूं।

रात अधिक हो जाने से किसी को न देख मछुआ सुलो सिंह ने उक्त बातों की जानकारी फोन पर ग्रामीण नवीन कुमार ‘निश्चल’, व विकास सिंह को दिए जाने पर वे दोनों वहां पहुंचे और उस मछुआ की मदद से हीं बालक का शव नदी से बाहर निकाला। अपने मृत बच्चे गुलशन का शव देखते ही माता-पिता चित्कार कर उठा। दोनो का रो-रोकर बुरा हाल था। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के मदद से उस शव को परिजनों के घर पहुंचाया गया।