मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने भागलपुर मधेपुरा सड़क किया जाम -Naugachia News

NEWS

नवगछिया  : बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर निर्माण में अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा नहीं मिलने को लेकर बुधवार को नवगछिया प्रखंड के कदवा दियारा एवं खैरपुर कदवा के किसानों ने भागलपुर मधेपुरा पहुंच पथ पर मिलन चौक के पास सड़क जाम कर दिया. किसानों द्वारा सड़क जाम कर दिए जाने के बाद सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई. सड़क जाम होने की सूचना पर नवगछिया बीडीओ राजीव कुमार रंजन, सीओ उदय कृष्ण यादव मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास करने लगे लेकिन किसानों ने दोनों पदाधिकारियों की एक नहीं सुनी. किसानों ने कहा कि हम किसानों के साथ लगातार पदाधिकारी छलावा करते आए हैं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधान सचिव के आदेश के बाद भी किसानों को नहीं मिला मुआवजा

,, डीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम किया समाप्त

,, संध्या समय डीएम ने किसानों के साथ की बैठक

,, किसानों ने कहा मुआवजा नहीं मिला तो करेंगे आमरण अनशन

,, बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ में 61 किसानों को नहीं मिला है मुआवजा

,, प्रधान सचिव के निर्देश के बाद किसानों को सिर्फ मिला है नोटिस

,, राशि के आवंटन नहीं होने से किसानों को नहीं मिल पाई है भूमि अधिग्रहण की राशि

भूमि अधिग्रहण विभाग के प्रधान सचिव ने एक सप्ताह के अंदर अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया था. उनके आश्वासन के बाद भी तीन माह बीत चुके हैं लेकिन हम लोगों को अब तक मुआवजा की राशि नहीं मिल पाई है. किसानों पर दोनों पदाधिकारियों का कोई प्रभाव नहीं पड़ने के बाद भागलपुर डीएम नई किसानों से दूरभाष पर बात की एवं संध्या समय किसानों को वार्ता के लिए भागलपुर कार्यालय बुलाया. डीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना जाम समाप्त किया. इस दौरान करीब तीन घंटे तक भगलपुर मधेपुरा पहुच पथ पर आवागमन बाधित रहा. आवागमन बाधित होने से लोगो को काफी परेशानी भी हुई.

किसानों ने कहा कि अगर हम लोगों को जल्द मुआवजा नहीं मिलता है तो हम लोग दूसरे चरण में सड़क जाम कर आमरण अनशन पर बैठेंगे. प्रशासन हम किसानों को अभिलंब अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा की राशि प्रदान करें. किसानों ने कहा कि विभाग द्वारा हम लोगों को सिर्फ नोटिस दे दिया गया है. नोटिस निर्गत होने के बाद हम किसानों का लग रहा था कि अब जल्द ही मुआवजे की राशि का भुगतान हो जाएगा. नोटिस मिलने के बाद भी मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है. किसानों ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी से मिलने पर कहा जाता है कि अनुमंडल में खाता खुल गया है लेकिन अब तक राशि का आवंटन नहीं किया गया. राशि के आवंटन होते ही मुआवजे की राशि भुगतान की जाएगी. मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे.

,, 61 किसानों को नहीं मिला है मुआवजे की राशि

बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ का निर्माण भूमि अधिग्रहण नहीं होने के कारण पूर्ण नहीं हो पाया है. पुल के उद्घाटन के तीन वर्ष बीत चुके हैं लेकिन किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा भूमि अधिग्रहण विभाग द्वारा नहीं दिया गया. भूमि अधिग्रहण के लिए कुल 61 किसानों की सूची प्रशासन स्तर से तैयार की गई थी. जिसे मुआवजे की राशि का भुगतान किया जाना था. सूची तैयार करने के बाद किसानों को नोटिस भी दे दिया गया. राशि बांटने के लिए नवगछिया अनुमंडल में एक खाता भी खुला लेकिन राशि के आवंटन नहीं होने के कारण किसानों को अब तक मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं हो पाया. मुआवजे की राशि नहीं मिलने से किसानों ने पहुंच पथ निर्माण में रोक लगा कर रखा है.

,, 15 अप्रैल तक किसानों को मुआवजे की राशि का होगा भुगतान : डीएम

मुआवजे की मांग को लेकर किसानों द्वारा भगलपुर मधेपुरा सड़क जाम किए जाने के बाद बुधवार की संध्या समय डीएम भागलपुर ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को 15 अप्रैल तक किसानों के खाते में मुआवजे की राशि का भुगतान कर दिए जाने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल के रामदेव सिंह ने बताया कि डीएम साहब ने बैठक के दौरान प्रधान सचिव से बात की. प्रधान सचिव ने इसे पुनः इस संबंध में रिमाइंडर करने का निर्देश दिया है.

उन्होंने कहा कि विभागीय कार्रवाई को लेकर किसानों को राशि के भुगतान में विलंब हुआ है. किसानों के खाते में 15 अप्रैल तक राशि ट्रांसफर कर दिया जायेगा. बैठक के दौरान डीएम ने किसानों को सड़क खाली करने की बात भी कही. जिसपर किसानों ने उन्होंने अपनी समस्या सुनाई. किसानों ने कहा कि घर खाली करने के बाद वे कहां रहेंगे. उनके पास पैसा का भी आभाव है एवं हम लोगों को जमीन भी नही मिली है. जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि तत्काल किसानों को प्लास्टिक सीट व अन्य सामग्री प्रशासन स्तर से उपलब्ध कराया जाएगा.

साथ ही सड़क मेंटेनेंस का कार्य एसडीओ नवगछिया के द्वारा किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में कदवा दियारा पंचायत के मुखिया अशोक प्रसाद सिंह, खैरपुर कदवा पंचायत के मुखिया अजय कुमार सिंह, किसान सुधीर राय, डॉ पंकज, उमाकांत राय सहित अन्य शामिल थे. रामदेव सिंह ने बताया कि गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में नवगछिया एसडीओ से भी मिलेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि 15 अप्रैल तक किसानों को मुआवजा नही मिलता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.