खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर गुरुवार की रात करीब 2:00 बजे गोटखरीक चौक से 300 मीटर पूरब ध्रुवगंज के समीप तेतरी की ओर से आ रहे एक लाइट वाला अनियंत्रित हाइवा और एक मोटरसाइकिल पर सवार पांच किशोर बच्चों के आमने-सामने की टक्कर में बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी आयुष कुमार की मौके पर मौत हो गयी. साइकिल पर सवार अन्य दो किशोर बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी श्याम कुमार और बादल कुमार की मौत जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया.अन्य दो किशोर बिहपुर अमरपुर के रिशु कुमार और श्याम कुमार को पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए खरीक पीएचसी में भर्ती कराया.वहां से बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस ने ट्रक और मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हादसे में तीन बच्चे की मौत होने के बाद गंभीर रुप से जख्मी रिशु कुमार को बेहतर उपचार के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया है. रिशु की भी हालत नाजुक बनी हुई.बिहपुर के थाना अमरपुर के शिवम कुमार का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है.शिवम का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है. सड़क हादसे की सूचना मिलने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम दल बल के साथ स्थल पर पहुंच कर सर्वप्रथम जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.अस्पताल से मिली सूचना के मुताबिक भेजे गए चार किशोरों में से दो की मौत मायागंज अस्पताल में हो गई और दो की हालत नाजुक बनी हुई है. एक किशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है.

पुलिस ने बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी आयुष कुमार के शव का अंत्यपरीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया. सड़क दुर्घटना को अंजाम देकर तीव्र रफ्तार से भाग रहे हाईवा चालक के वाहन को बिहपुर रजिस्ट्री ऑफिस के समीप पुलिस ने बरामद कर लिया.चालक भागने में सफल रहा. पुलिस ने घटनास्थल पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है.रात्रि के करीब 2:00 बजे की घटना बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर मैं किशोरों के घर बहन का विवाह हो रहा था.
गुरुवार की रात सभी बच्चों ने अचानक निर्णय लिया कि वह लोग रात में मोटरसाइकिल से मौज मस्ती करने तेतरी जाएंगे. खगरिया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के भरसो के फोटोग्राफर के मोटरसाइकिल को सभी किशोरों ने मिलकर काटी से जुगाड़ लगा कर स्टार्ट कर लिया और उन्हें पुणे सभी पांचों बच्चे एक ही मोटरसाइकिल पर लटक कर बैठ गए मोटरसाइकिल स्टार्ट कर सभी किशोर 14 नंबर सड़क से तेतरी नवगछिया की ओर जा रहे थे. ध्रुवगंज के समीप हुआ हादसा गोटखरीक चौक से 300 मीटर पूरब ध्रुवगंज के समीप तेतरी की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित हाइवा से मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार सभी पांच किशोर सड़क पर फेका गये. घटना की सूचना मिलने पर स्थल पर पहुंची खरीक पुलिस के सामने आयुष कुमार मृत पड़ा था.
बाकी चार किशोर जीवन मौत से जूझ रहे थे.सभी किशोर गंभीर रुप से जख्मी थे.किसी के पैर टूटे हुए थे.तो किसी के मस्तिष्क से और नाक से खून निकल रहे थे.गंभीर रूप से जख्मी किशोर हिचकी ले रहे थे.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी जख्मियों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया.रात्रि में ही पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाईवा का पीछा करते हुए बिहपुर के झंडापुर रजिस्ट्री ऑफिस रोड में पकड़ लिया है.ट्रक चालक अंदर से लॉक कर भागने में सफल रहा. स्थानीय गैरेज मिस्त्री बुलाकर हाइवा का फाटक खुलवाया.
हाईवा स्टार्ट कर पुलिस ने बिहपुर पेट्रोल पंप पर सुरक्षित रखा है. हाइवा ट्रक की रखवाली के लिए खरीक के दो चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति बिहपुर पेट्रोल पंप पर की गई है.पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को बरामद कर खरीक थाना में रखा है.पुलिस अन्य मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. संदर्भ में में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने कहा की सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गई है अन्य का इलाज सिलीगुड़ी अस्पताल में चल रहा है एक किशोर का इलाज मायागंज अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
