नवगछिया: राज्य सरकार के मिशन जागृति अभियान के तहत नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड के कुल 66 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में 16 पदाधिकारियो की टीम ने एक साथ निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियो ने विद्यालय के पठन पठान व्यवस्था के साथ साथ विद्यालय में शिक्षको की उपस्थिति, साफ सफाई, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की. निरीक्षण के दौरान कुछ विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए तो कही मिड डे मील की गुणवत्ता में कमी पाई गई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कुछ विद्यालय में साफ सफाई की गुणवत्ता में कमी पाई गई तो कुछ विद्यालय में छात्र यत्र घूमते पाए गए. निरीक्षण के बाद देर शाम पदाधिकारियो की टीम ने निरीक्षण रिपोर्ट नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को सौपा हैं. एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि मिशन जागृति अभियान के तहत सभी प्रखंड में यह अभियान चलाया जाएगा.

जिसमे शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली की दुकानों का पूरे प्रखंड में एक साथ पदाधिकारियो की टीम के साथ निरीक्षण कराया जाएगा. एसडीओ ने कहा कि शुक्रवार को हुए विद्यालय के निरीक्षण में पदाधिकारियो द्वारा रिपोर्ट भेजी जा रही है. जिन विधायक में निरीक्षण के दौरान अनियमितता पायी जाएगी उक्त विद्यालय के प्राचार्य पर कार्रवाई होगी. निरीक्षण टीम में नारायणपुर बीडीओ सत्येंद्र कुमार, नवगछिया बीडीओ राजीव कुमार रंजन, खरीक बीडीओ संतोष कुमार मिश्रा, इस्माईलपुर बीडीओ श्वेता कृष्णन, रंगरा बीडीओ रघुनंदन आनंद, सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे.
