खगड़िया : विकासकार्य समीक्षा यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सूबे में और 5 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। सभी नर्सिंग सुविधा से सुसज़्ज़ित होंगे। सीएम श्री कुमार शनिवार को गौछारी खटहा में एक आमसभा को संबोधित कर रहे थे।इस मौके पर उन्होंने रिमोट दबाकर जिले के लिए 236 करोड़ की लागत से 294 योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ समाज सुधार भी जरुरी है। इसी के तहत उसने पहले शराबबंदी की और अब दहेज़ व बाल विवाह के खिलाफ जागृति अभियान चला रहे है। इसमें हर एक व्यक्ति की भागीदारी जरुरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक की असहयोगात्मक रवैये के कारण राज्य सरकार वित्त निगम का गठन करेगी। अप्रैल के बाद इसी निगम के माध्यम से युवाओं व इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार आर्थिक मदद करेगी। कहा सरकार का लक्ष्य 10 लाख एसएसजी गठन करने का है इसमें 8 लाख का गठन किया जा चुका है।

इससे पूर्व सीएम गौछारी में पैक्स गोदाम का निरीक्षण किया। इससे बाद काऊ शेड का भी निरीक्षण किया। वही पान के खेत का भी जायजा लिया। इसके बाद वार्ड 5 का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने डीएम को टाइल्स लगाने का भी निर्देश दिया।
