एक रिपोर्ट के अनुसार गंगा के किनारे स्थित पश्चिम बंगाल के हिस्से में कम दबाव के दो क्षेत्र बुधवार की रात आपस में मिल गए हैं. इससे बिहार के मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्तरी-पूर्वी तथा दक्षिणी-पूर्वी बिहार में भागलपुर, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया के अलावे कई जगहों पर आज रात दस बजे तक आंधी के साथ ही गरज चमक के बीच बारिश हो सकती है…मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इसके बाद दो अप्रैल को उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार में आंधी और बारिश होने की आशंका है.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को पूर्णिया और आसपास के जिलों में बादल आ गए थे. अभी शाम 5.30 बजे तक पूर्णिया में 0.6 तथा सुपौल में 0.2 एमएम बारिश हो गई थी. रात में आंधी आने की आशंका जताई. मौसम विभाग ने इस अलर्ट से आपदा प्रबंधन विभाग को अवगत करा दिया है. गुरुवार को राजधानी पटना में भी आंशिक बादल दिख सकते हैं. तेज हवा चल सकती है. फिर मौसम साफ हो जाएगा. गया में मौसम साफ रहेगा
