इंटर में किरकिरी के वजह से मेट्रिक रिजल्ट अब इस तारीख के बाद ….

भागलपुर / पटना

बिहार में इंटर परीक्षा 30 मई को परिणाम जारी किया गया है परिणाम जारी होने के बाद राजधानी पटना में छात्र आंदोलन पर उतर आये हैं. लगातार राज्य में अलग-अलग जगहों पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. इस पर बयानबाजी का दौर भी चल रहा है कल पुलिस ने छात्र आन्दोलनकारियों पर जमकर लाठियां भांजी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंटर परीक्षा परिणाम के बाद अब दसवीं की परीक्षा परिणाम की आस में परीक्षार्थी लगे हुए हैं. इस बीच मिल रही जानकारी के मुताबिक मैट्रिक का रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित करने में थोड़ा विलम्ब किया जा सकता है. रिजल्ट तो लगभग तैयार है लेकिन इसे दुबारा देखा जा रहा है ताकि इंटर रिजल्ट के बाद मैट्रिक रिजल्ट में कोई गड़बड़ी की सम्भावना न हो.

पहले संभावना यह थी कि 12 जून तक जारी किया जा सकता है. गौरतलब है कि सबसे पहले मैट्रिक परीक्षा परिणाम मई महीने के अंत तक आने की संभावना जताई जा रही थी. विदित हो कि मैट्रिेक की परीक्षाएं बिहार बोर्ड द्वारा इस साल एक मार्च से आठ मार्च तक लिया गया था. पिछले साल टॉपर घोटाला के बाद इस बार कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने की बात कही है. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार मैट्रिक का रिजल्ट 15 से 20 जून के बीच घोषित किया जायेगा. गौरतलब है कि पहले रिजल्ट 15 जून तक जारी होने की सम्भावना थी लेकिन अब यह 20 जून तक जारी हो सकता है. गौरतलब है कि इंटर रिजल्ट गड़बड़ी से बोर्ड का इस बार काफी ज्यादा किरकिरी हो रहा है इस कारण बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी करने के लिए पुरी तरह से खुद को तैयार कर रही है ताकि गड़बड़ी की कोई सम्भावना न हो.