पटना : मैट्रिक के टॉप 10 छात्रों को भी सम्मानित किया जायेगा। इन्हें पूर्व की भांति मिल रहे पुरस्कार दिए जाएंगे। बता दें कि मैट्रिक में जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्र टॉप करते रहे हैं। पिछले साल टॉप 10 के सारे छात्र सिमुलतला के ही थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार बोर्ड के मैट्रिक का रिजल्ट 15 जून से पहले भी आ सकता है इसकी सभावित तिथि 15 जून बताई जा रही थी, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी रिजल्ट आने की संभावना है।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशंस बोर्ड 14 जून को रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है, इसकी तैयारी अन्तिम चरण में है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि मैट्रिक का रिजल्ट तैयार हो गया है। हम 15 जून से पहले किसी भी दिन इसे जारी कर देंगे।
दरअसल, बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में हुए टॉपर विवाद को देखते हुए किसी प्रकार का कोई हड़बड़ी नहीं करना चाहिए। इसलिए मैट्रिक में हर कदम बोर्ड फूंक फूंक कर कदम रखा रहा है।
बतातें चलें कि मैट्रिक टॉपरों के लिए सरकार ने पुरस्कार की पहले ही घोषणा कर रखी है। टॉपर को एक लाख नकद, लैपटॉप और किंडल इ बुक रीडर दिया जायेगा। वही दूसरे टॉपर को 50 हज़ार, लैपटॉप और इ बुक रीडर दिया जायेगा। तीसरे टॉपर को भी लैपटॉप, ई बुक के साथ 15 हज़ार दिए जाएंगे।
