नवादा में एक महिला के साथ छेड़खानी करने की एक युवक को एेसी सजा मिली कि वह किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहा। लोगों ने छेड़खानी करने वाले इस युवक का पहले तो सिर मूंड दिया फिर उसके पूरे चेहरे पर कालिख पोतकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामला नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के चौबे पंचायत के भलुआ गांव का है, जहां आरोपी युवक ने एक महिला के साथ छेड़खानी की। युवक को रंगे हाथ पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत बुलाकर तुगलकी फरमान जारी किया।
भरी पंचायत में ही सिर मुड़वाकर कालिख पोत कर उसे पूरे गांव में घुमाने का फरमान सुनाया गया। पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया जो सोशल मडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में भरी पंचायत में युवक का सिर मुड़ा जा रहा है।

इस पूरे मामले को गांव में पंचायत के माध्यम से निबटारा कर लिया गया और स्थानीय पुलिस और प्रशासन को खबर तक नहीं मिली। इसीलिए इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
