नारायणपुर – :खगड़िया व भागलपुर सीमा क्षेत्र के पैकात गाँव में शुक्रवार को संतोषी माता मेला के उपलक्ष्य में तीनदिवसीय राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल टुर्नामेंट आयोजन का उद्घघाटन गोगरी एसडीपीओ राजन सिन्हा ने फीता काटकर किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उद्घघाटन मैच में खगड़िया ने कटिहार को एक – शुन्य से पराजित कर बिजेता बना. उद्घघाटन समारोह को गोगरी अनुमंडल पुलिस उपाध्यक्ष राजन सिन्हा , पसराहा थानाध्यक्ष एवं भूतपूर्व मुखिया सिकेन्दर शर्मा ने संबोधित कर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमी को उत्साहित किया ग्रामीण मेला एवं टुर्नामेंट मैच में खेलप्रेमी भागलपुर ,खगड़िया , मधेपुरा सहित अन्य जिलों के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में दर्शक पहुँचकर आनंद उठाये. मेला के संयोजक शिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एवं रविवार को पूर्व सांसद सह बिहार सरकार की पुर्व आपदा मंत्री रेणु सिंह कुशवाहा के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा.

