नवगछिया : खरीक थाने के चकमैदा के पास एनएच 31 पर हथियारबंद अपराधियों द्वारा लूटे गये 14 लाख रुपये मामले में मंगलवार को किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। रेडिएंट कर्मी राकेश कुमार झा एवं बच्चन कुमार मिश्रा से लूट मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटनास्थल के ठीक आगे टॉल प्लाजा में लगे सीसीटीवी के फुटेज को एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने मंगलवार को देखा। इसमें घटनास्थल के पहले और बाद के फुटेज देखे गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं जाह्नवी चौक विक्रमशिला सेतु के पास टॉल पर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी देखे गए। एसडीपीओ ने बताया कि सीसीटीवी में कहीं कोई संदिग्ध नहीं दिखा,

जबकि आरोपी ने पुलिस को बताया था कि रुपये लूटने के बाद सभी अपराधी नवगछिया की ओर भागे थे। लूट की घटना के बाद आवेदन देकर दोनों रेडिएंट कर्मी फरार है। दुबारा यह देखने भी नहीं आया कि प्राथमिकी दर्ज हुई है या नहीं। इससे मामला संदिग्ध प्रतित होता है।
