आईपीएस लांडे सोशल मीडिया में अपने फेक प्रोफाइल से परेशान, दी चेतावनी

भागलपुर / पटना

बिहार में सिंघम के नाम से फेमस आईपीएस शिवदीप वामन लांडे आज कल सोशल मीडिया में अपने फेक प्रोफाइल के बनाए जाने से परेशान हो गये हैं. उन्होंने अब अपने फेक प्रोफाइल चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने की चेतावनी दी है. उन्होंने इसकी चेतावनी अपने फेसबुक वाॅल के माध्यम से दी है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने अपने फेसबुक वाॅल पर लिखा है कि मेरे कई बार आग्रह करने के बावजूद मेरे नाम से बनने वाले फेक ट्विटर एकाउंट बंद नहीं हो रहे हैं. अभी-अभी मेरे नाम से बने ट्विटर एकाउंट पर ध्यान गया. देख कर दुख हुआ कि मेरे नाम का गलत इस्तेमाल हो रहा है. मेरे दोस्त किसी भी फेक प्रोफाइल को मेरा प्रोफाइल समझ कर जुड़ जाएंगे और भ्रमित किए जाएंगे.

इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि मई इस मामले को लेकर पहले भी मना कर चूका हूँ. अब ऐसी लोगों को यूँ ही नही छोड़ने वाला हूँ. मेरे निर्देश पर ऐसे फेक प्रोफाइल पर आज प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है. बता दें कि फेसबुक पर शिवदीप लांडे के नाम से नौ एकाउंट हैं जिसमे से एक एकाउंट शिवदीप लांडे फैन क्लब का है.

लांडे जब पटना के सिटी एसपी थे तब भी उनके एक दर्जन से अधिक फेक एकाउंट बने थे. उस समय भी उन्होंने कहा था कि में सोशल मीडिया पर हूं ही नहीं तो मेरे नाम से इतना अकाउंट कैसे बन गया है. अभी शिवदीप लांडे पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल में बतौर डीसीपी कार्यरत हैं. यह मामला तब तुल पकड़ा जब उनके एक फेक ट्विटर प्रोफाइल से एक ट्वीट हुआ था, जिसमें लिखा था कि कभी-कभी राजनेताओं के कारण ही पुलिस अपना काम नहीं कर पाती है.