केंद्रीय कैबिनेट ने वीआइपी कल्चर को खत्म करने के लिए सभी गाड़ियों के लालबत्ती के प्रयोग पर एक मई से रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय पर बिहार में अमल हुआ तो प्रदेश के साढे चार सौ से अधिक वीवीआइपी व वीआइपी गाड़ियों से लाल-नीली बत्ती हट जायेगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गाड़ियों पर पहले से ही लाल बत्ती नहीं जलती है। अब उपमुख्यमंत्री समेत सरकार के सभी मंत्रियों की गाड़ियों से लाल बत्ती हट जायेगी। इस फैसले से जहां कुछ मंत्री विधायक खुश हैं तो कुछ का चेहरा ही उतर गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि वह तो पहले ही लालबत्ती कल्चर के खिलाफ हैं। जनता की सेवा करना उनका अहम काम है, ना कि वीआईपी स्टेट्स दिखाना। सरकार में जिन मंत्रियों की गाड़ियों पर लाल बत्ती लगी है, उनमें उत्पाद मंत्री अब्दुल जलील मस्तान, वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, ग्रामीण विकास मंत्री शैलेश कुमार, जल संसाधन मंत्री ललन सिंह और शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी शामिल हैं।
