ढोलबज्जा : कदवा ओ पी थाना अंतर्गत, कदवा दियारा पंचायत के भरोसा सिंह टोला में, रविवार के दिन दो पक्षों में मारपीट होने से विनोद शाह पिता जनार्धन शाह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा गया. विवाद बासडीह जमीन संबंधी था. विनोद शाह पिता जनार्धन साह के बयान पर, गजाधर शाह, खंतर साह, संजय साह व काजल देवी को अभियुक्त बनाते हुए कदवा ओ पी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. थाना अध्यक्ष केके भारती ने बताया- मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपी फरार हैं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
