नवगछिया : कोसी के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ में नदी अपना प्रलयकारी रूप दिखाना शुरू कर दिया है. जल स्तर में वृद्धि होने के साथ ही गंगा एवं कोसी नदी के बीच बसे नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर कोसी नदी का भीषण कटाव जारी हों गया है. नवगछिया प्रखंड के रामनगर बिंद टोली के पास कोसी नदी तेजी से कटाव करते हुए गांव की ओर बढ़ रही. वही सौकचा, सधोपुर, जहाँगीरपुर वैसी के पास भी कोसी नदी का भीषण कटाव जारी है. कोसी नदी के कटाव से तटवर्ती गांव के लोग दहशत में हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नदी कटाव करते हुए तेजी से बढ़ रही है गांव की ओर
कई गांव के अस्तित्व पर मंडरा रहा है कटाव का संकट
कोसी नदी के इस प्रलयकारी रूप से रामनगर, बिंदटोली सौकचा, नगरह, साधोपुर, जहांगीरपुर वैसी आदि गांव के स्तीत्व पर संकट मंडराने लगा है. कोसी नदी के कटाव वर्तमान में रामनगर के पास तेजी से हो रहा है. कटाव की तीव्रता को देखते हुए गांव के लोग दहशत में है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह कटाव हो रहा है ऐसे में जल्द ही हमलोगों का घर कोसी में विलीन हो जाएगा और हम लोग बेघर हो जाएंगे. स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी कटाव कर रही है.

लेकिन विभाग द्वारा यहां पर किसी प्रकार का बचाव कार्य नहीं किया जा रहा है. लोगों ने कहा कि जल संसाधन विभाग द्वारा यहां पर बोरे में बालू भर कर सिर्फ रख दिया गया है. ऐसी में जब स्थिति अनियंत्रित हो जाएगी तो बचाव कार्य का क्या औचित्य रहेगा. स्थानीय लोगो ने जल संसाधन विभाग से तत्काल कटाव निरोधी कार्य किये जाने की मांग की है.
लोगो ने बताया कि पूर्व में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर बचाव कार्य किये जाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक बचाव कार्य शुरू नही हो पाया है. नदी गांव से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर बह रही है जो कटाव करते हुए गांव की ओर आ रही है. वहीं गांव से सटे टी के बांध है. गांव के साथ साथ टी के बांध पर भी कटाव का खतरा मंडराने लगा है.
,, कहते हैं सहायक अभियंता
जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता महेंद्र साह ने बताया कि टी के बांध से चार सौ मीटर दूर नदी बह रही है. नदी के जलस्तर में कमी आई है. आंशिक रूप से कटाव हो रहा है जिस पर निगरानी रखी जा रही है. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कटाव निरोधी कार्य शुरू किया जाएगा.
