मोती मंडल को कनपटी में गोली मारा, इलाकों में फैल गई सनसनी-Naugachia News

Crime Reoprts

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के अठनियां बहत्तरा सड़क के के समीप शनिवार की शाम करीब 5:45 बजे अज्ञात अपराधियों ने बहत्तरा के किसान मोती मंडल 35 वर्ष पिता स्वर्गीय अर्जुन मंडल बहत्तरा को कनपटी में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल किसान को स्थानीय लोगों ने टेंपो पर लाद कर इलाज के लिए भागलपुर ले गया . घटना की सूचना मिलने पर खरीक पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और हमलावरों की गिरफ़्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की किसान मोती मंडल रोजमर्रा की तरह शनिवार को अठनियां भिखी वहियार से काम कर वापस अपना घर बहत्तरा लौट रहा था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसान मोती मंडल जब अठनियां पोखर के समीप पहुंचा तो वहां पूर्व से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने किसान के कनपट्टी में गोली मार दिया जिससे मोती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया. किसान को गोली मारने की घटना से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई.

स्थानीय लोगों ने मोती को टेंपो पर लादकर इलाज के लिए भागलपुर ले गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों ने दो गोली मारी जिसमें एक गोली मोती के कनपटी में लगी है. गोली लगने से किसान गंभीर हो रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा . इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने बताया की घटना की सूचना मिली है. हमलावरों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.