खुद बनाएं शौचालय, ठेकेदार बनाएंगे तो करेंगे घटिया निर्माण : एसडीओ -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में दो दिवसीय कृषि यंत्र मेला का आयोजन किया गया. कृषि यंत्र मेला का उद्घाटन नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसडीओ ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपको अपने घरों में शौचालय बनवाना है. आदतों में सुधार लाना है. आप शौचालय बनाये अपने वार्ड को एडीएफ कीजिए. बीडीओ के माध्यम से आपको 12 हजार की राशि भुगतान की जाएगी. उन्होंने बताया कि अखबार के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जानकारी मिलती है कि ठेकेदार के द्वारा घटिया शौचालय का होता है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

★ नवगछिया में दो दिवसीय कृषि यंत्र मेले का एसडीओ ने किया उद्घाटन

★ कृषि यंत्र में पहले दिन कुल 136 उपकरणों की हुई बिक्री

ठेकेदार के माध्यम से जो शौचालय बनेगा निश्चित तौर पर घटिया बनेगा. आप अपना शौचालय खुद बनाए. वही उन्होंने कहा कि पहले गांव में किसान चौपाल लगती थी. जहां किसान अपनी समस्याओं पर चर्चा करते थे. लेकिन अब सरकार किसानों की समस्या के समाधान को लेकर किसान सलाहकार की प्रतिनियुक्ति की है, जो सरकार की योजनाओं को आप तक पहुंचाने का कार्य करती है. सरकार की योजना पहले किसानों तक नहीं पहुंच पाती थी.

इसके लिए सरकार ने सारी योजनाओं को ऑनलाइन किया है ताकि बिचौलिया हावी नहीं हो सके. इधर नवगछिया प्रखंड में आयोजित कृषि यंत्र मेले में पहले दिन छोटे बड़े कुल 136 कृषि यंत्र बिक्री हुई. इस खरीददारी में किसानों को कोई 1084900 रुपए का फायदा हुआ. इस मौके पर बीडीओ राजीव कुमार रंजन, बीएओ अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी के साथ कृषि सलाहकार हितेशचंद्र सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.