नवगछिया : बिंदी एक गरीब परिवार की लड़की थी, लेकिन उसके भी सपने हैं, वह सपनों के पंख लगा कर उनमुक्त गगन में उड़ना चाहती है. लोग कहते हैं वह उम्र के हिसाब से ही काफी हंसमुख और मिलनसार थी. कनिक राम के एक मात्र कमरे वाले घर में पूरी तरह से बिंदी का कब्जा था. हालांकि घर में दरवाजा नहीं था और छत भी चदरे का था लेकिन बिंदी ने अपने घर को बड़े सलीके से सजाया था. बिंदी के सिराहने में एक ताख पर देवी देवताओं की तस्वीर है तो दिवार पर अभिनेत्री करीना कपूर की तस्वीर थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें करीना कपूर तीन मुद्राओं में थी. करीना की तीनों मुद्राएं दुल्हन के परिधान में है. घर के एक कोने श्रृंगार की हल्की पुल्की सामग्री है. तो एक ताख पर कॉपी किताबें हैं. जिसमें पाठ्य सामग्री है. बिंदी के छोटे भाई और उसकी कॉपी किताबें मिली जुली है. छोटे से घर जिसमें प्लास्टर भी नहीं है लेकिन दरो दिवार से यहां रहने वाले की मनोस्थिति और खूबसूरत सोच को बयां करती है.

लेकिन बिंदी के इस घर को दरिंदों ने पूरी तरह से बिगार दिया है. दरो दिवारों को सपनों की उड़ाने खून के छीटों के बीच दब गयी हैं. खून सने कपड़े और तकियों को देख कर हर किसी की रूह कांप जाती है. इलाके के लोग बिंदी के लिए इश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि बिंदी को हत्यारों को सजा दिलाने के लिए वापस आन होगा. इलाके की कई महिलाएं बिंदी के लिए दुआ कर रही है.
बिखर गयी थी रोटियां, बाल्टी में तैर रही थी जीवित मछलियां
घटना के अवश्य ही देर रात की है. जिस घर में घटना हुई उस घर में एक बर्तन में रखी रोटियां बिखरी पड़ी हैं. पांच या छ: रोटियां की उक्त बर्तन में है. अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधी उस वक्त घर पर धमके होंगे जब घर के सभी लोगों ने खान खा लिया था. क्योंकि अगर खाना खाने से पहले की घटना होती तो बर्तन में ज्यादा रोटियां होती. कहा जा रहा है कि बर्तन में बची रोटियां जलकर पर काम करने वाले कनिक राम के छोटे बेटे के लिए रखी गयी होगी. क्योंकि स्थानीय लोग बताते हैं कि वह हर रोज रात आठ बजे से नौ बजे तक घर आता था और खाना खा कर वापस जलकर पर लौट जाता था. आंगन में एक बाल्टी है जिसमें जीवित मछलियां तैर रही थी. लोगों ने कहा कि शनिवार को ही कनिक ने मछलियां को लाया था
