गोपालपुर रविवार की दोपहर को गंगा नदी खतरे के निशान 31.60 को पार कर 32.10 मीटर पर बह रही है |जिस कारण गंगा नदी जल प्रलय मचाने को तैयार दिख रही है|इस्माइलपुर से लेकर बिंद टोली तक सभी स्परों पर पानी का काफी दवाब बना हुआ है |स्पर संख्या एक के अप व डाउन स्ट्रीम में कटाव की आशंका के कारण आदर्श ग्राम पश्चिमी भिट्ठा के ग्रामीण डरे व सहमे हुए हैं |स्पर पाँच से लेकर नौ तक पानी का काफी दवाब बना हुआ है |स्पर छः व छःएन के बीच तथा स्पर सात के डाउन स्ट्रीम में पानी कादवाब काफी होने से तटवर्त्ती गाँव व जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की धड़कनें काफी तेज हो गई हैं |क्योंकि अनहोनी की आशंका से सभी रतजगा करने को विवश हैं |बताते चलें कि कटाव निरोधी कार्य के तहत स्पर सात का जिर्णोद्धार करवाया गया था |लेकिन ततकालीन मुख्य अभियंता द्वारा प्राक्कलन में छेड़छाड़ कर स्पर सात के डाउन स्ट्रीम का जिर्णोद्धार करवाया गया था |जिस कारण स्थिति यहाँ काफी संकटपूर्ण बनी हुई है | दूसरी तरफ बिंद टोली के ग्रामीण गंगा के तेवर को देखकर अपनी किस्मत को कोस रहे हैं कि आखिर हमलोग बाल-बच्चों के साथ जायें तो जायें कहाँ क़्योंकि चारो तरफ पानी ही पानी हैऔर तटबंध पर खाली जगह भी नहीं बचा है |जहाँ शरण लिया जा सके |ग्रामीणों का आक्रोश प्रशासनिक पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर गहराता जा रहा है कि आखिर इस संकट की घड़ी में भी शिवा आश्वासन के कुछ नहीं दिया जा रहा है |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
