श्री रानी सती मंदिर सेवा समिति द्वारा भादवा महोत्सव का आयोजन, देर रात्रि तक श्रोता झूमते रहे -Naugachia News

EVENT

खरीक  : खरीक प्रखंड में श्री रानी सती मंदिर सेवा समिति खरीक बाजार के तत्वाधान में मारवाड़ी विवाह भवन खरीक बाजार में दो दिवसीय भादवा महोत्सव का आयोजन किया गया. दो दिवसीय भादव महोत्सव के पहले दिन श्री रानी सती मंदिर खरीक बाजार में श्रद्धालु श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति और श्रृंगार दर्शन कार्यक्रम किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर मंदिर में पूजा प्रसाद आरती छप्पन भोग और मंगल पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. श्री रानी सती मंदिर सेवा समिति के व्यवस्थापक प्रदीप जैन सुनील लाठ प्रदीप लाठ, अतुल लाठ की ओर से आगंतुक भक्तों के ठहराव के लिए आवाज सहित जरूरी इंतजाम किए गए. महोत्सव में कोलकाता से आए सुप्रसिद्ध गायक विवेक शर्मा और अजय मिश्रा के ओजस्वी भक्तिमय संगीत को सुनकर देर रात्रि तक श्रोता झूमते रहे

ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के अत्याधुनिक वाद्य यंत्रों से लैस होकर संगीत गायन का कार्यक्रम में मौजूद श्रोता बिल्कुल अद्भुत और अनोखा महसूस कर रहे थे. इस अवसर पर रानी सती मंदिर सेवा समिति के व्यवस्थापक सुनील नाथ अतुल लाट प्रदीप लाट प्रदीप जैन समेत सेवा समिति के तमाम सदस्य स्थानीय बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधि लोग समेत श्याम भक्त मंडल नवगछिया के भक्त मंडल के सदस्य मौजूद थे.