नवगछिया : उम्र महज 15 साल पर 151 प्रकार के योगासनों व 21 प्रकार के प्राणायाम में पूरी तरह दक्ष। सात वर्ष की उम्र में ही नुकीली कीलों पर योग (हठयोग) करने का रिकार्ड। जी हां बात हो रही है खगड़िया शहर के लोहापट्टी शिवालय रोड की रहने वाली नन्ही योग गुरू श्रेया कश्यप की।
श्रद्धा व महेन्द्र त्यागी की लाडली श्रेया अब तक दर्जनों राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत कर सूबे का मान बढ़ा चुकी है। फरकिया की इस होनहार बेटी ने बिहार के अलावा पड़ोसी देश नेपाल के काठमांडू, सिक्किम, पोर्टब्लेयर में भी सम्मानित हो चुकी हैं।

दिल्ली में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, जयपुर में एम्बेसी लिट्ल स्टार अवार्ड, पटना में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से नवाजी जा चुकी है। सीएम नीतीश कुमार, राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, योगगुरू रामदेव आदि दिग्गज भी श्रेया की मुरीदें हैं। पलक झपकते ही योगासन, प्राणायाम व हठयोग करने में माहिर श्रेया प्रशिक्षित जिमनास्ट की तरह अपनी शरीर को चहुंमुखी दिशाओं में घुमा देती है।
