गोपालपुर :मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत सैदपुर दुर्गास्थान के पीछे से कालीस्थान तक लगभग अनठावन लाख रुपये की राशि से सड़क का निर्माण पिछले दिनों किया गया था .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लेकिन निर्माण के महज पन्द्रह दिनों के अन्दर ही सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था.

इससे संबंधित खबर प्रभात खबर में 30जुलाई को प्रकाशित किया गया था. खबर प्रकाशित होने के बाद आरडीडी के कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर ठीकेदार द्वारा सड़क का पुनर्निर्माण करवाने का कार्य प्रारंभ किया गया है.
