नवगछिया- युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार यादव उर्फ बुलो मंडल ने नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत कदवा दियरा के ढोलबज्जा और खैरपुर कदवा पंचायत के लुरीदास टोला,जंगली टोला,धोबिया टोला,पछियारी बासा, झुरी दास टोला सहित कई गाँव का दौरा किया।पछियारी बासा और जंगली टोला में ग्रामीणों द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया था ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ मंडल ने नीतीश सरकार और केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नही रह गयी है। सुशासन की ढोल पीटने वाली सरकार की लगातार पोल खुल रही हैं। मुफ्फपरपुर बालिका गृह बलात्कार कांड से लेकर पटना के शेल्टर होम आसरा में दो युवतियों की संदेहास्पद मौत ने सरकार को नंगा कर रख दिया है। इस स्थिति में नैतिकता की दुहाई देने वाले नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर अविलम्ब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

सरकार के संरक्षण में बालिका गृह में बेटी के साथ दुष्कर्म हो रहे है। वही दूसरी तरफ खुलेआम बेखौप अपराधी दिनदहाड़े हत्या,अपहरण,बलत्कार,रंगदारी की घटना को अंजाम दे रहे है। केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जनता सबक सिखाने के मूड में आ गयी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में देश मे बनेगी ऐंटी बीजेपी की सरकार।
श्री सांसद ने कहा कि कदवा दियरा क्षेत्र के चौहमुखी विकास के लिए में प्रतिबद्ध हूँ। सांसद बनने के बाद से मैं स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्रता दिवस समारोह दियरा वासियों के बीच मनाने का संकल्प लिया था और लगातार दोनों राष्ट्रीय पर्व आप लोगो के बीच रहकर मनाते आ रहा हूँ। दियरा क्षेत्र के अधिकतर गाँव मे सड़को का जाल बिछ गया है। तकरीबन गांवों में बिजली पहुँच गयी हैं। सांसद बनने के बाद दियरा क्षेत्रों को मैंने विकास के मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। दियरा क्षेत्र में अद्भुत बदलाव आया है।

मौके पर राजद नेता सह मुखिया अजय सिंह, मुखिया मुन्ना मंडल,शैलेश कुमार,संजय मंडल,तिरपुरारी भारती, मो.मेराज अख्तर उर्फ चाँद, मनोज यादव, मो.उस्मान,मो.इरशाद फतेहपुरी,प्रमोद चौबे,सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता थे।
