KBC-10 में हॉट सीट पर बैठे भागलपुर के सोमेश कुमार चौधरी, नौ साल से KBC में जाने का प्रयास

भागलपुर / पटना

कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी)-10 में हॉट सीट पर बैठे भागलपुर के सोमेश कुमार चौधरी बीते नौ साल से केबीसी में जाने का प्रयास कर रहे थे। हर बार निराशा हाथ लगने के बाद इस बार सोमेश ने इसमें प्रयास नहीं करने का निर्णय लिया था लेकिन अपनी छोटी बहन नीतू मिश्रा के बार-बार रिक्वेस्ट करने पर सोमेश ने केबीसी में रजिस्ट्रेशन कराया। छोटी बहन को लगता था कि भैया झूठ बोल रहे हैं। इस पर नीतू सोमेश से केबीसी में अप्लाई किए गए एसएमएस का स्क्रीन शॉट मांगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद सोमेश ने बहन को प्रमाण के रूप में न्यू कूच बिहार जहां वे टिकट परीक्षक पद पर कार्यरत हैं वहां से स्क्रीन शॉट भेजा। इधर नीतू भगवान से प्रार्थना कर रही थी कि एक बार भैया केबीसी के हॉट शीट पर बैठे। इधर छह जून को रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही केबीसी से सोमेश को फोन आ गया। सोमेश से तीन सवाल पूछे गये। सही जवाब देने के बाद उन्हें ऑडिशन के लिए बनारस बुलाया गया। वहां उनसे कई प्रश्न पूछे गये। फिर साक्षात्कार हुआ।

KBC 10: इतिहास के इस सवाल में उलझ गई थीं एयरफोर्स की Ex ऑफिसर

भागलपुर आने के बाद सोमेश को केबीसी ने फोन कर बताया कि आपका सलेक्शन फास्टेट फिंगर के लिए कर लिया गया है। इसके बाद सोमेश समेत उनकी बहन और घर के सभी सदस्यों की चेहरे खिल गये। मंगलवार को जब टीवी पर केबीसी सीजन 10 के दूसरे एपिसोड जिसमें सोमेश हॉट सीट पर बैठे थे का प्रसारण किया जा रहा था इस दौरान सोमेश भागलपुर के हिन्दुस्तान कार्यालय आए और केबीसी और सुपर स्टार अमिताभ बच्चन से जुड़े एपीसोड का अनुभव सांझा कर रहे थे। शो में उन्होंने कितनी रकम जीती इस पर सोमेश ने मुस्कराते हुए कहा- राज को राज रहने दें। ये टीवी पर लोग देखेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।