कटरिया रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली, कपड़े भी फाड़ दिए -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : सोनपुर रेल मंडल के रेल थाना नवगछिया अंतर्गत कटरिया रेलवे स्टेशन मास्टर ऋषिकेश कुमार 40 मंगलवार को देर रात अपराधियों से स्टेशन के कंट्रोल रूम घुसकर गोली मार दी. इतना ही नहीं अपराधियों ने मारपीट और गोली बारी का विरोध करने पर स्टेशन पर तैनात आरपीएफ पोस्ट के जवान मनोहर लाल यादव को को भी अपराधियों ने लाठी डंडे से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार घटना मंगलवार की रात लगभग 1:10 बजे के करीब की है. स्टेशन मास्टर ऋषिकेश कुमार को छ: सात की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने उस समय गोली मार दी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जब वे पैनल रूप में अपनी ड्यूटी पर थे. अपराधियों की गोली से गंभीर रूप से घायल स्टेशन मास्टर को रेल कर्मियों ने में भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया कराया है. जानकारी मिली है कि स्टेशन मास्टर ऋषिकेश कुमार पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सौरा बाजार निवासी बताया जा रहे हैं. अपराधी वारदात को अंजाम देकर कटरिया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सधुआ बाजार के रास्ते उत्तर दिशा की ओर भाग निकले. स्टेशन पर गोली चलने की आवाज सुन कर वहां मौजूद यात्रियों के बीच खलबली मच गई. सारे यात्री इधर-उधर भागने लगे. घटना के बाद रेल कर्मियों ने इसकी सूचना नवगछिया रेल थाना को दी. सूचना मिलते ही नवगछिया रेल थानाध्यक्ष भोला महतो करीब एक दर्जन पुलिस जवानों के साथ कटरिया स्टेशन पहुंचे और घायल आरपीएफ जवान मनोहर लाल यादव को नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.

घायल आरपीएफ जवान का फिलहाल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है. रेल एसपी, कटिहार ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का क्या जांच घटना की सूचना मिलने के बाद कटिहार रेल एसपी दिलीप कुमार मिश्रा एवं कटिहार रेल डीएसपी धीरेंद्र कुमार यादव, आरपीएफ के कमांडेंट ने बारी-बारी से घटनास्थल कटरिया रेलवे स्टेशन का मुआयना किया और घटना की जांच की. घटना की पुष्टि करते हुए रेल एसपी ने कहा कि अपराधियों द्वारा स्टेशन मास्टर को गोली मारने एवं आरपीएफ पोस्ट के जवान के साथ मारपीट करने की घटना काफी गंभीर है. उन्होंने बताया स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी एवं घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर रेल थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष भोला महतो को निर्देश देते हुए.

स्टेशन पर प्रतिनियुक्त रेल जवानों के अलावे अतिरिक्त रेल पुलिस जवानों के साथ लगातार गश्त करने का कड़ा निर्देश दिया. साथ ही साथ रेल एसपी ने स्थानीय रंगरा थाने के थानाध्यक्ष कौशल कुमार से भी घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और स्थानीय पुलिस को भी स्टेशन के आसपास संदीग्ध लोगों पर नजर रखने, अपराधियों के बारे में पता लगाने एवं घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने की बात कही. बहरहाल घटना के बाबत रेल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. नवगछिया रेल पुलिस द्वारा स्थानीय रंगरा पुलिस के सहयोग से घटना में शामिल अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए स्थानीय गांव सधुआ,चापर सहौरा, मदरौनी, मुरली, बनिया आदि गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है.

मगर अभी तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई है. घटनास्थल पर मौजूद एवं ड्यूटी पर कार्यरत अन्य रेल कर्मियों ने बताया कि रात के लगभग 11:30 बजे बरौनी से कटिहार जाने वाली 5540 डाउन पैसेंजर ट्रेन से कुछ यात्री स्टेशन पर उतरे थे. जिनमें से कुछ महिलाएं भी शामिल थी. वे सभी प्लेटफार्म नंबर दो पर ठहरे हुए थे. उनमें से एक यात्री जिनके साथ दो तीन महिलाएं भी थी उसे रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लू दास टोला तिनटंगा जाना था. मगर रात अधिक होने के कारण वह लोग सुबह का इंतजार करने लगे और स्टेशन पर ही ठहर गए.

इसी दौरान छः सात की संख्या में लाठी डंडे एवं हथियार से लैस होकर कुछ गुंडे प्लेटफार्म संख्या 2 पर महिला यात्रियों के आसपास घूम रहे थे. इसी क्रम में स्टेशन पर ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ पोस्ट के जवान मनोहर लाल यादव स्टेशन मास्टर ऋषिकेश कुमार के साथ वहां पर पहुंचे और संदिग्ध अवस्था में घूम रहे लोगों को वहां से चले जाने की बात कही. इसी को लेकर अपराधियों और आरपीएफ जवान एवं स्टेशन मास्टर से झड़प हो गई और सभी अपराधी अपराधियों ने मिलकर आरपीएफ जवान को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया एवं उनके कपड़े भी फाड़ दिए.

यह देख कर स्टेशन मास्टर एवं आरपीएफ जवान अपनी जान बचा बचा कर भाग कर अपने चेंबर में आए. मगर सभी अपराधी वहां भी आ धमके और वहां मौजूद आरपीएफ जवान के ऊपर धराधर गोली चला दी. एक गोली जवान को सीधे न लग कर स्टेशन मास्टर ऋषिकेश कुमार के कमर में लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए दूसरी गोली टिकट काउंटर के समीप दीवाल में जा लगी. आनन फानन में रेल कर्मियों ने घायल स्टेशन मास्टर को इलाज के लिए भागलपुर जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया एवं घायल आरपीएफ जवान को नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल केंद्र पहुंचाया जहां दोनों इलाजरत हैं.