अभी अभी: कटिहार स्टेशन पर लगी भीषण आग, जिंदा जला ड्राइवर

भागलपुर / पटना

कटिहार: बिहार के कटिहार स्‍टेशन पर अचानक आग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई।
मालगाड़ी से आर्मी के जेसीबी को कहीं ले जाया जा रहा था। इस दौरान जब ट्रेन कटिहार जंक्‍शन पर थी तो उसमें अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की जेसीबी चालक को भी संभलने का मौका नहीं मिला और वह उसी आग में जिंदा जल गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 के उत्तरी छोड़ पर खड़ी जेसीबी मशीन की सफाई के दौरान विद्युतीकरण तार के सम्पर्क में आने से आग लग गयी। हादसे में जेसीबी चालक विनोद कुमार की मौके पर मौत हो गयी। ऑपरेटर सुनील गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।


घटना की जानकारी होते ही वरीय रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी में लगे इंजन और दूसरे ट्रैक पर खड़ी डीजल वैगन को तुरंत हटाया गया। विद्युत टार टूट कर विरने के कारण कटिहार बरौनी और कटिहार एनजेपी रेल खण्ड पर ट्रेन परिचालन रोक दिया गया है। रेलवे द्वरा परिचालन शुरू करने को लेकर काम मिया जा रहा है।

डीआरएम सीपी गुप्ता ने घटना में एक कि मौत और एक के जख्मी होने की पुष्टि की है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आग लगने के कारण 2 घण्टे तक स्टेशन परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा। डीजल वैगन में आग की लपट पकड़ने से बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर रेलवे के मरमत कार्य में उपयोग में लाये जाने वाली जेसीबी की सफाई की जा रही थी। स्पार्क होने से धमाके के साथ विद्युत तार जेसीबी पर गिर। मरमत कार्य के लिए जेसीबी ले जाया जा रहा था।

फिलहाल, रेलवे सुरक्षाकर्मी और फायर ब्रिगेड की टीम स्‍टेशन पर पहुंच चुकी है। इंजन को अलग कर दिया गया है लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने की वजह से कटिहार-बरौनी और कटिहार-एनजेपी रेलखण्ड पर 3 घंटे तक ट्रेन परिचालन बाधित रहा।

लाइव देखिए