कटाव निरोधी कार्य के दौरान मजदूर की डूबकर मौत, ठेकेदार और मुंशी फरार -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड अंतर्गत मदरौनी में कोशी नदी पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य में काम करने के दौरान एक मजदूर की कोसी नदी में डूबकर मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के सहौरा निवासी 40 वर्षीय उदय सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक उदय सिंह कौशिकी पुर सहौरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य विनोद सिंह के बड़े भाई हैं। डूब रहे उदय के बचाओ बचाओ की चिल्लाने की आवाज सुनकर कार्यस्थल पर कार्य कर रहे सैकड़ों मजदूर वहां जुट गए। लोगों द्वारा उसे बचाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन तब तक वह गहरे पानी में चले गए थे। जिससे कि डूबकर उनकी मौत हो गई

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

-आक्रोशित ग्रामीणों ने कटाव विरोधी कार्य को रोका

– जल संसाधन विभाग के वरीय पदाधिकारियों को बुलाने एवं 5 लाख मुआवजा की मांग को लेकर कटाव स्थल पर ग्रामीणों ने शव को रख कर किया प्रदर्शन

आस-पास के गांव मदरौनी और सहौरा में यह बात आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए । ग्रामीणों के सहयोग से शव को काफी मशक्कत के बाद नदी से खोज कर निकाला गया।
इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने कटाव स्थल पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य को जबरन रुकवा दिया और जल संसाधन विभाग के वरीय पदाधिकारियों को बुलाने एवं मृतक के परिजनों को ₹500000 मुआवजे की मांग को लेकर कटाव स्थल पर शव को रखकर प्रदर्शन करने लगे ।

इसी बीच आक्रोशित ग्रामीणों को आक्रोश को देख कर वहां कार्य करा रहे ठेकेदार और कंपनी के मुंशी वहां से फरार हो गए ।घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर रंगरा वीडियो रघुनंदन आनंद, पंचायत के मुखिया अजीत कुमार मुन्ना, प्रखंड प्रमुख शीला देवी, रंगरा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। मगर लोग मानने के लिए तैयार नहीं हुए ।

वही मौके पर मौजूद रंगरा बीडीओ ने आपदा प्रबंधन मद से मृतक के परिजनों को ₹200000 मुआवजे की घोषणा की। मगर आक्रोशित लोग जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को बुलाने की मांग पर अडे हुए थे। इसके बाद घटना की सूचना मिलने के बाद जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और ₹200000 मुआवजा देने की बात कही बावजूद इसके परिजन मानने के लिए तैयार नहीं थे ।देर शाम तक लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए उठने नहीं दे रहे थे।

“परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप”———

मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही से काम कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से मृतक की जान गई है । मिली जानकारी अनुसार मृतक किशोर एण्ड कंपनी का कटाव निरोधी कार्य कर रहा था। मृतक जालीनुमा जियो बैग में मिट्टी भरी बोरी को डालकर नदी में गिरा रहा था। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह जालीनुमा जियो बैग में फंसकर पानी में डूब गए ।वही मौके पर मौजूद अन्य साथी मजदूरों ने बताया कि हम लोग गहरे कछार में काम करने से मना कर दिया था। मगर मुंशी द्वारा दबाव देकर हम लोगों से काम करवाया जा रहा था । जिसकी वजह से यह घटना घटी।