कटाव को लेकर विशेष रुप से चौकसी बरतने का निर्देश: एसडीओ-Naugachia News

NEWS

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को एसडीओ आदित्य प्रकाश के नेतृत्व में जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक की गई. बैठक में कटाव को लेकर विशेष रुप से चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में जल संसाधन विभाग के एसडीओ कनीय अभियंता व प्राकलन पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक के दौरान सभी को तटबंधों की स्थिति और जलस्तर की स्थिति के बारे में अनुमंडल कार्यालय में प्रतिदिन का रिपोर्ट देने को कहा गया. साथ ही बार आपदा प्रबंधन के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया, जिसमें बांधों पर तैनात गृह रक्षक की उपस्थिति कनीय अभियंता को बनाने का निर्देश दिया गया.

मौके पर जो गिरी रक्षक मौजूद नहीं पाए जाएंगे उनका रिपोर्ट त्वरित भेजने को कहा गया है. वहीं गिरी रक्षकों को विभागीय ओर से छाता और टोर्च निर्गत कराने को कहा गया. बैठक के दौरान अभियंताओं को सुबह और शाम तक बांधो की रिपोर्ट विभाग व अनुमंडल को दिए जाने को कहा गया है. तटबंध क्षतिग्रस्त होने पर तुरंत इसकी जानकारी अनुमंडल को दी जाए. वही एसडीओ ने बताया कि सभी चिन्हित तटबंध पर बालू बड़ा-बड़ा बालू भंडारण एनसी, लोहे की जाली को स्टॉक करवाने को कहा गया है. जिसमें इस्माइलपुर से बिंद टोली 12 जगहों को चिन्हित किया गया है. वही गंगाप्रसाद में चार जगह, राघोपुर में चार जगहों पर स्टॉक करने को कहा गया है. वहीं उन्होंने बताया कि मंत्री जी के निर्देश के अनुसार जिस कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराया गया है, उसी के द्वारा फ्लर्ट फाइटिंग कार्य करवाया जायेगा.