कलयुगी पुत्र ने माता पिता के खाने में मिलाया जहर, पिता की मौत, मां गंभीर -Naugachia News

Crime Reoprts

नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक कट्ठा जमीन विवाद में हरिलाल मंडल 68, उमा देवी 60 को पुत्र ने खाने में जहर मिला कर खिला दिया. जहर का असर शुरू होते ही दोनों को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता तबतक हरिलाल की मौत हो गयी थी. आनन फानन में उमा देवी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. एक प्राइवेट अस्पताल में उमा देवी का इलाज चल रहा है. ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर ओपीध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. देर रात हरिलाल का शव उसके घर पर ही पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

– मामला महज एक कट्ठा जमीन विवाद का

सोमवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज जाएगा. मृतक के छोटे पुत्र गौतम मंडल ने बताया की एक कट्टा जमीन के लिये मेरे पिता को मेरे भाई ध्रुव मंडल व उसकी पत्नी मंजू देवी ने भोजन के दौरान दाल में जहर मिला दिया. दोनों ने रोज की तरह 8:00 बजे रात में खाना खाया था. उसके माता पिता पुत्र के इस साजिश से अनभिज्ञ थे और नियमित रूप से जैसे भोजन करते थे, दोनों ने कर लिया.

छोटे पुत्र ने बताया कि करीब दश वर्ष से एक कट्ठा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. इसी कारण दोनों की हत्या कर दी गयी. इधर ग्रामीणों ने बताया कि हरिलाल के घर में उसके दोनों पुत्रों और स्वयं हरिलाल के साथ बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. जमीन विवाद के अलावे हल्के फुल्के बातों पर भी पूरा परिवार झगड़ता था. कई बार पंचायती भी हुई लेकिन समाधान नहीं निकला. इधर पुलिस का कहना है कि मामले में जानलच शुरू कर दिया गया है, अगर साजिशन हत्या की गयी है तो हत्यारों को छोड़ा नहीं जाएगा.