चार वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्मी आरोपी के घर अंबाला पुलिस ने छापेमारी
नारायणपुर : प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के चौहद्दी गांव में मंगलवार को हरियाणा के अंबाला पुलिस ने भवानीपुर पुलिस के सहयोग से चार वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी चौहद्दी निवासी हरिलाल दास के पुत्र अनिल कुमार दास के घर दफ्तीश देकर छापेमारी की.आशय की जानकारी थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने दी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एटीएम छिनकर उच्चकौं ने उड़ाये 16 हजार
नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना से मधुरापुर बाजार जाने वाली 14 नंबर सड़क ब्रह्ममण टोला बलाहा के एसबीआई एटीएम के पास उच्चकौं ने आशाटोल निवासी गुलाब शर्मा के पुत्र नीतीश कुमार से एटीएम बदल कर 15 हजार पाँच सौ रुपये की निकासी कर ली. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि आशाटोल निवासी नीतीश कुमार ने अज्ञात युवक के विरुद्ध एटीएम बलाहा के पास बदलकर रुपये निकालने का आवेदन दिया है.

