जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के अध्यक्षता मे हुई बैठक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया :- नवगछिया व्यवहार न्यायालय के परिसर में नवगछिया भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सभी जिला स्तरीय कार्यकार्ताओं का बैठक शुक्रवार को आयोजित किया गया. मालुम हो कि बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में किया गया. जिसमें कि सभी पार्टी पदाधिकारीयों का बूथ विस्तारक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

मिली जानकारी के अनुसार यह प्रशिक्षण शिविर 7 मई 2017 को सुबह में करीब 10 बजे से नवगछिया बाजार स्थित मारवाड़ी विवाह भवन में पार्टी का प्रशिक्षण बूथ विस्तारक प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा किया गया है . पुर्व सांसद अनील यादव ने कहा कि 7 मई को बुथ विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बांका विधायक रामनारायण मंडल, नवगछिया जिला भाजपा के प्रभारी रामानंद चौधरी भाग लेने पहुंच रहे हैं. वहीं बैठक में पूर्व सांसद अनिल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ सदस्य अशोक सिंह, वरुण सिंह, रवि कुमार रंजन, आलोक सिंह, नवीन कुमार, विजय कुमार यादव, अशोक ठाकुर, आशीष कुमार पांडे, गुलाबी सिंह, रवि कुमार साह, मुकेश कुमार, मीडिया प्रभारी किशोर झा, सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. पटना से प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के द्वारा मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया में बुधवार से विस्तारक को प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया जाएगा.
