कदवा में, ठंड लगने से गरूड़ की हुई मौत, ग्रामीणों ने दफनाया.

कदवा

ढोलबज्जा: खैरपुर कदवा पंचायत के बिन्दटोली कदवा में, बुधवार की सुबह एक विलुप्तप्राय (दुर्लभ) पक्षी गरुड़ की मौत ठंड लगने से हो गई. उस गरुड़ का घोंसला गांव के हीं समीप पारस सिंह के खेत में स्थित शिमर के विशाल वृक्ष के ऊपर थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां इसे ग्रामीण रूकेश कुमार द्वारा पेड़ के नीचे मृत देखा गया. उसके बाद इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण अधिक कुमार रजक व इनोद कुमर ने पहुंच कर,

अन्य लोगों की सहयोग से उस मृत गरुड़ को उठाकर मिट्टी में दफनाया गया. ज्ञात हो कि अबतक में ठंड की असर से चार गरुड़ों की मौत हो चुकी है.