ढोलबज्जा: खैरपुर कदवा के समीप फोरलेन सड़क से लेकर, दुर्गा स्थान के बीच, प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत, बनने वाले अर्धनिर्मित सड़क के निर्माण को लेकर, मुखिया अजय कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार के दिन करीब 10:00 बजे बैठक किया जाना है. जहां कदवा के तीनों पंचायत से सभी जनप्रतिनिधियों के साथ नवगछिया बीडीओ राजीव कुमार व सीओ उदय कृष्ण यादव भी मौजूद रहेंगे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मालूम हो कि खैरपुर से लेकर, ढोलबज्जा के रास्ते, लूरी दास टोला तक सड़क निर्माण का कार्य ठेकेदार संजीत कुमार यादव पटना के द्वारा पूरा हो चूका है. इसी के अंतर्गत पड़ने वाले यह अर्धनिर्मित सड़क, करीब तीन सौ मीटर के दायरे में बनने हैं. जहां गिट्टी वगैरह बिछाने का भी काम पूरा हो चूका है. जो विवादों से ग्रसीत रहने के कारण नहीं बन पाने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. जिसे पंचायती के माध्यम से सुलह कर, जल्द सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया जाना है. उक्त बातों की जानकारी देते हुए, सरपंच सिराज साह ने क्षेत्र की लोगों से उपस्थित होने की अपील की है.

