ढोलबज्जा : नवगछिया प्रखंड के कोसी पार कदवा के तीनों पंचायत अंतर्गत सभी गांवों में शुक्रवार के दिन शांतिपूर्ण महौल में मां सरस्वती की पूजा संपन्न कर उनकी प्रतिमा विसर्जन की गई. हर जगह छात्र-छात्राओं के साथ भारी संख्या में महिला पुरुष के साथ ग्रामीण भी शामिल थे. हर लोगों में काफी हर्ष व उल्लास देखने को मिले. कहीं कोई अप्रिय बात न हो इसको लेकर, पंचायत के सभी गावों में कदवा ओपी पुलिस के साथ थानाध्यक्ष केके भारती गश्ति कर रहे थे. कुछ लोगों ने काशीमपुर व विन्दटोली के कोसी नदी तो कुछ ने बाबा बाशु राउत सेतु के पास कैसी नदी में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन काया.
कदवा में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मां शारदे की पूजा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
